भोपाल महापौर सीट पर कांग्रेस की विभा पटेल को बीजेपी की मालती राय से मिल रही कड़ी टक्कर

मध्य प्रदेश भोपाल महापौर सीट पर कांग्रेस की विभा पटेल को बीजेपी की मालती राय से मिल रही कड़ी टक्कर

ANAND VANI
Update: 2022-06-17 12:38 GMT
भोपाल महापौर सीट पर कांग्रेस की विभा पटेल को बीजेपी की मालती राय से मिल रही कड़ी टक्कर
हाईलाइट
  • भोपाल महापौर?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महापौर बनने के लिए भाजपा की मालती राय का कांग्रेस की विभा पटेल के बीच मुख्य मुकाबला है।

                       

झीलों की नगरी में  अनुभवी पूर्व महापौर  विभा पटेल की टक्कर एक बार की पार्षद रह चुकी मालती राय के बीच होने जा रहा है। पटेल 1999 से 2004 के बीच भोपाल नगर निगम की महापौर रह चुकी है। दूसरी तरफ 2004 से 2009 तक मालती राय  पार्षद रह चुकी हैं। खबरों के मुताबिक मालती राय सांगठनिक रूप से विभा के आगे मजबूत नजर आ रही हैं। लेकिन आखिरी फैसला भोपाल शहर की जनता करेगी।

                        



राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली विभा पटेल एक जाना पहचाना नाम है, उनके पति भुवनेश पटेल सरकारी नौकरी में है और कर्मचारियों के बीच खूब पैठ है। पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ का सहयोग है। खुद विभा पटेल कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष है। बीजेपी महापौर उम्मीदवार मालती राय तीन दशक से पार्टी की कार्यकर्ता है, उनके पति एमएल राय एडवोकेट हैं। राय को नरेला विधायक विश्वास सारंग का खास माना जाता है।

Tags:    

Similar News