भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने मूछों पर दिया ताओ !

मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने मूछों पर दिया ताओ !

IANS News
Update: 2022-11-25 18:00 GMT
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने मूछों पर दिया ताओ !
हाईलाइट
  • हंसी ठिठोली

डिजिटल डेस्क, खंडवा/ खरगोन। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अंदाज बदल रहा है, दाढ़ी उनकी पढ़ रही है और मूछों पर भी ताओ देने से नहीं चूक रहे हैं।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन उनके हमकदम बने बॉक्सर विजेंदर सिंह। फिर क्या था बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ राहुल गांधी ने भी पहले अपने मसल्स दिखाए और बॉक्सर का अंदाज अपनाते हुए मूछों पर ताओ दिया। जाहिर है राहुल गांधी बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ हंसी ठिठोली कर रहे थे, मगर असल में मूछों पर ताब देकर यह संकेत दे रहे थे कि राजनीति के मैदान में अब भी वह ताल ठोक रहे हैं। राहुल और विजेंदर का यह अंदाज देखकर प्रियंका गांधी भी मुस्कुराती नजर आईं।

राहुल और विजेंदर की मूछों पर ताब देने वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News