Politics: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 244 राजनीतिक दल, गुजरात-आंध्रप्रदेश काफी पीछे

Politics: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 244 राजनीतिक दल, गुजरात-आंध्रप्रदेश काफी पीछे

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-05 11:15 GMT
Politics: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 244 राजनीतिक दल, गुजरात-आंध्रप्रदेश काफी पीछे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजनीतिक दलों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र दिन दुनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। फिलहाल राज्य में 244 राजनीतिक दलों का पंजीकरण हुआ है। इस मामले में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से काफी पीछे हैं। राज्य में लोकसभा-विधानसभा व विधानपरिषद चुनाव के अलावा अन्य चुनाव के लिए 26 अप्रैल 1994 में राज्य चुनाव आयोग की स्थापना की गई थी। जिला परिषद, पंचायत समिति, नगरपरिषद, नगरपालिका, महानगरपालिका और ग्रामपंचायत चुनाव की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग पर होती है।

राजनीतिक दलों के पंजीकरण की जिम्मेदारी भी राज्य चुनाव आयोग के पास होता है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के पंजीकरण के मामले में महाराष्ट्र अन्य राज्यों से बहुत आगे है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के यहां पंजीकृत राष्ट्रीय दलों को भी राज्य में विभिन्न चुनाव लड़ने के लिए राज्य चुनाव आयोग के पास पंजीकरण करना पड़ता है। फिलहाल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय पक्ष के तौर पर पंजीकृत हैं। जबकि प्रादेशिक पार्टियों में शिवसेना व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना शामिल हैं। 

Maratha Reservation: सुप्रीम कोर्ट का मराठा आरक्षण पर रोक लगाने से इनकार, 17 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई

इसके अलावा जनता दल (सेक्युलर), समाजवादी पार्टी, इंडियन युनियन मुस्लिम लीग, लोकजनशक्ती पार्टी, ऑल इंडिया अण्णा द्रविड मुन्नेत्र कडगम, जनता दल (युनायटेड), ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहदूल मुस्लिमीन (एमआईएम) और आम आदमी जैसे दल भी राज्य चुनाव आयोग के पास पंजीकृत हैं।

भोपाल: एयरपोर्ट पर उत्पात मचाने वाले युवक ने टीआई को काटा, एक की वर्दी फाड़ी

अधिकारी ने बताया कि राज्य में स्थानिय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों के पंजीकरण में तेजी आ जाती है। 2005 से अभी तक 239 राजनीतिक दलों का पंजीकरण राज्य चुनाव आयोग के पास हुआ है। पंजीकृत दलों को हर वर्ष आडिट रिपोर्ट और आयकर विवरण पत्र आयोग के पास जमा कराना होता है। ऐसा न करने पर उनका पंजीकरण रद्द हो जाता है। अभी तक 220 दलों का पंजीकरण रद्द हो चुका है।

Tags:    

Similar News