झारखंड: नक्सलियों की धमकी के बावजूद चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, 62.46% वोटिंग

झारखंड: नक्सलियों की धमकी के बावजूद चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, 62.46% वोटिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-16 19:00 GMT
झारखंड: नक्सलियों की धमकी के बावजूद चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, 62.46% वोटिंग

डिजिटल डेस्क, रांची। नक्सलियों की धमकी के बावजूद सोमवार को झारखंड में चाैथे चरण के लिए 15 सीटाें पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक, जबकि 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक कुल 62.46% मतदान हुआ। धनबाद विधानसभा के 7 बूथ पर मोमबत्ती के प्रकाश में मतदान करवाना पड़ा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 15 सीटों पर 64.66% मतदान हुआ था। चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर कुल 221 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनमें 22 महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवार भी शामिल हैं।

झारखंड की 5 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो गया था। इनमें बगोदर (63%), जमुआ (56%), गिरिडीह (60%), डुमरी (61%) और टुंडी (63%) का नाम शामिल है। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 54.53% मतदान चंदनकियारी विधानसभा में हुआ। वहीं, सबसे कम 32.35% मतदान बोकारो में हुआ। जमुआ के देवरी स्थित हरला पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क, वृद्धा पेंशन की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। वहां मतदाताओं की संख्या 1696 है। 15 में से 10 सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। 

पहले तीन चरणों में वोटिंग

चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर 64.44% मतदान हुआ, जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1% ज्यादा है। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था। 2014 के चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण की 17 सीटों पर 62.35 % वोटिंग हुई, जो 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 1.67% कम है। चाैथे चरण में 2014 चुनाव में इन 15 सीटों पर 64.66% वोटिंग हुई थी। 

Tags:    

Similar News