कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बघेल बोले- भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा

राहुल की ईडी में पेशी का तीसरा दिन कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बघेल बोले- भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा

Manmohan Prajapati
Update: 2022-06-15 05:33 GMT
कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बघेल बोले- भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज यानी कि 15 जून को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। जहां वह ईडी के सवालों का जवाब देंगे। इससे पहले राहुल गांधी से करीब 22 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। वहीं तीसरे दिन राहुल के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी अपने भाई के घर पहुंची। इस दौरान उनके घर के बाहर समर्थकों भीड़ देखने को मिली।

वहीं राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जांच के विरोध में "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाए। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली है। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि, ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पूरे देश में जो हालात है वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे...ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी। बघेल ने कहा कि, पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों... क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी।

छग के मुख्यमंत्री ने कहा है कि, देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए... ये होता है। लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगाा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है।

Tags:    

Similar News