प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई का किया जिक्र, दीवार पर दर्ज है उनका योगदान

काशी से अहिल्याबाई का नाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई का किया जिक्र, दीवार पर दर्ज है उनका योगदान

ANAND VANI
Update: 2021-12-13 11:17 GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई का किया जिक्र, दीवार पर दर्ज है उनका योगदान
हाईलाइट
  • गंगा किनारे अहिल्याबाई घाट और महल भी मौजूद

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम को दुनिया को समर्पित किया। 700 करोड़ रुपये की लागत से मात्र 33 महीने में तैयार हुए भव्य मंदिर में इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। पीएम मोदी ने  देवी अहिल्याबाई का जिक्र प्रमुखता से किया, जिन्होंने करीब 250 साल पहले काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण कराया था। गंगा नदी के किनारे अहिल्याबाई घाट और महल भी है जिसे होलकर वाड़ा कहते हैं। 

काशी से अहिल्याबाई का नाता
देवी अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में कई मंदिरों, घाटों का निर्माण कराया था। काशी से उनक नाता बेहद करीब का था। मुगल शासक औरंगबेज के आदेश पर 1669 में काशी विश्वनाथ मंदिर को ध्वस्त किया गया था। इसके बाद देवी अहिल्याबाई ने ही मंदिर का जीर्णोद्वार कराया था।  आपको बता दें इंदौर की देवी अहिल्याबाई का काशी से खास नाता रहा है। उन्होंने बनारस में भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था।

250 साल पहले देवी अहिल्याबाई ने करवाया था निर्माण

250 साल पहले  इंदौर की रानी अहिल्याबाई होलकर ने विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवाया था। उनके इस योगदान को दीवार पर दर्ज कर उन्हें याद करते हुए उनकी एक मूर्ति श्री काशी विश्वनाथ धाम में लगाई गई है।  

 

Tags:    

Similar News