भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, बाइक चलाते हुए आए नजर, भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, देखें वीडियो

भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, बाइक चलाते हुए आए नजर, भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2022-11-27 06:32 GMT
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, बाइक चलाते हुए आए नजर, भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक जाने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मध्यप्रदेश से गुजर रही है। प्रदेश में यात्रा का आज 5वां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से रवाना हुई और करीब 9.45 बजे राऊ पहुंची। यहां पहुंचने पर राहुल ने बुलेट बाइक चलाई। इस दौरान राऊ विधानसभा से विधायक जीतू पटवारी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता उनके पीछे भागते दिखे।

राहुल का दिखा अलग अंदाज

यात्रा कल रात महु पहुंची थी। यहां पहुंचकर राहुल ने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन किया था। गौरतलब है कि महू भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है। महू से निकलने के बाद यात्रा का अगला पड़ाव राऊ था। राऊ पहुंचने पर राहुल का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए यहां रेड कॉरपेट बिछाया गया। राऊ में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राहुल यहां बुलेट बाइक चलाते हुए नजर आए।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया, जिसमें राहुल की बाइक के आगे सुरक्षाकर्मी दौड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियों में सुरक्षाकर्मी राहुल के लिए रास्ते को जल्दी-जल्दी खाली भी कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल के साथ सथानीय विधायक जीतू पटवारी भी दौड़ लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा राहुल की बाइक के पीछे उनके समर्थक और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे यात्री भी दौड़ लगाते नजर आए।

राहुल की सुरक्षा में हजारों पुलिस कर्मचारी, मकानों को कराया गया खाली 

इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि, इंदौर में यात्रा की सुरक्षा के लिए 1,400 कर्मियों को तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, तंग गलियों और घनी आबादी वाले राजबाड़ा क्षेत्र में 12 जर्जर मकानों को भारत जोड़ो यात्रा के चलते अस्थायी तौर पर खाली करा लिया गया है, ताकि इनके कारण यात्रा के दौरान किसी हादसे की आशंका को समाप्त किया जा सके।

करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

राहुल की यात्रा आज शाम को इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा 29 नवंबर को इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा होते हुए 30 नवंबर को उज्जैन जिले के सनावर तहसील पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा 1 दिसंबर को आर डी मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी बता दें कि, इस दौरान राहुल उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर भी जाएंगे। यहां दर्शन के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत यात्रा 2 दिसंबर को नागदा होते हुए आगर जिले में प्रवेश करेगी और 4 दिसंबर को मध्यप्रदेश के लाल खेड़ी से राजस्थान राज्य मे प्रवेश कर जाएगी।

Tags:    

Similar News