मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शिवराज ने किया स्वागत, जानिए शिवराज के किस मंत्री ने ली यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शिवराज ने किया स्वागत, जानिए शिवराज के किस मंत्री ने ली यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2022-11-23 06:37 GMT
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शिवराज ने किया स्वागत, जानिए शिवराज के किस मंत्री ने ली यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री आज हो गई है। कांग्रेस के इतिहास की इस सबसे बड़ी यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज पहला दिन है। यह यात्रा म.प्र के बुरहानपुर जिले के 34 किलोमीटर दूर बोडरली गांव से आज सुबह 6.30 बजे ध्वजा वंदन के बाद सुबह 7 बजे शुरू हो गई है, जो बोदरली गांव बस स्टैंड से शुरू होकर यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएगी। आज यात्रा 14 किमी का सफर तय करके सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, जैनाबाद फाटा बुरहानपुर में सुबह 10.30 बजे रुक गई है। अब यात्रा शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। जो करीब 9 किमी का सफर कर शाम सात बजे यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर पहुंचेगी। जहां यात्रा में शामिल सदस्य झिरी इंजीनियरिंग कॉलेज में रूकेंगे। प्रदेश में यात्रा के पूरे इंतजाम का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संभाला है।आपको बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा का आज 77वां दिन है। बोरदली गांव में राहुल गांधी और यात्रियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश के अन्य कई नेता मौजूद रहे।

प्रियंका भी होंगी शामिल

आज से म.प्र मे शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी वाडरा भी 4 दिन तक राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर बुरहानपुर से लेकर मऊ तक यात्रा में शामिल रह सकती हैं। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका अपनी यात्रा 23 नवंबर से 26 नवंबर तक मध्यप्रदेश में करेंगी। आपको बता दें कि, यह पहला मौका है जब प्रियंका प्रदेश में इतने लंबे समय तक रुकेगी। 

नरोत्तम की कड़ी सुरक्षा के बीच, शिवराज ने किया राहुल का स्वागत 

बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में आज राहुल की यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के साथ प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के लिए आए सभी सदस्यों का स्वागत है। आपको बता दें कि राहुल की इस यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था म.प्र मे वर्तमान बीजेपी सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उठाने की बात कही है।     

भारत जोड़ो यात्रा में हुआ बदलाव, तीसरी बार बदला शेड्यूल   

भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों तक मध्य प्रदेश में यात्रा करेंगे। यात्रा की शुरूआत 21 नवंबर को होनी थी, पर गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतरना पड़ा था। आपको बता दें कि, बीती 21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए थे। जिसके चलते यात्रा में हुई देरी के कारण म.प्र में भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन बाद यानी आज सुबह 23 नवंबर को मप्र पहुंची। आपको बता दें कि, राहुल पहले 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में यात्रा करने वाले थे, लेकिन आज मिले ताजा अपडेट के चलते पता चला है कि, राहुल एक बार फिर 29 नवंबर को गुजरात में प्रचार के लिए जाएंगे जिसके चलते यात्रा के रुट में तीसरी बार परिवर्तन किया गया है। 

Tags:    

Similar News