बेटी जीवा ने ही मुझे इंसान के तौर पर बदला है - धोनी

बेटी जीवा ने ही मुझे इंसान के तौर पर बदला है - धोनी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-12 18:38 GMT
बेटी जीवा ने ही मुझे इंसान के तौर पर बदला है - धोनी
हाईलाइट
  • 37 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि ज़ीवा ने भी इस बार आईपीएल को खूब एन्जॉय किया।
  • धोनी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्रिकेटर के तौर पर उनमें कुछ बदलाव आया है या नहीं पर एक व्यक्ति के तौर पर वह जरूर बदल गए हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सरल व्यक्तित्व का राज उनकी 3 वर्षीय बेटी जीवा को बताया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मैदान पर कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के सरल व्यक्तित्व का राज उनकी 3 वर्षीय बेटी जीवा है। धोनी ने कहा कि जीवा के होने का उनके जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। एक पिता के तौर पर वह काफी संवेदनशील हो गए हैं, क्योंकि बेटियां पिता से काफी जुड़ी होती हैं। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल के प्रोग्राम में कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्रिकेटर के तौर पर उनमें कुछ बदलाव आया है या नहीं पर एक व्यक्ति के तौर पर वह जरूर बदल गए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें समस्या तब आई थी जब वह जीवा के जन्म के वक्त वहां नहीं थे। उन्होंने कहा कि "मैं वहां नहीं था और अब उसे मेरे नाम से डराया जाता है। वह जब भी नहीं खाती या कुछ करती थी तो उसे कहा जाता कि खा लो नहीं तो पापा आ जाएंगे, ये काम नहीं करो वरना पापा आ जाएंगे। यही कारण था कि जीवा जब भी मुझे देखती थी, तो वो सेहम जाती थी और पीछे हट जाती थी।

 


चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार IPL का खिताब जिताने वाले 37 वर्षीय धोनी ने कहा कि जीवा ने भी इस बार IPL को खूब एन्जॉय किया और लगभग सारे मैचों में वह पहुंची थी। मैंने उसके साथ इस IPL में शानदार समाय बिताया है। उसके लिए मैदान एक लॉन की तरह था। टीम में और भी बच्चे थे। सबने खूब एन्जॉय किया।

बता दें कि जीवा को इस बार IPL में खूब देखा गया था। वह धोनी के साथ मैदान में खूब खेलती हुई देखी गयी थी। फाइनल में भी धोनी के साथ वह अवार्ड समारोह में गई थी। जहां धोनी उन्हें गोद में खिलाते नज़र आये थे। उन्होंने कहा कि "उन्हें नहीं पता कि क्रिकेट के बारे में उसे कितनी जानकारी है पर उसे एक बार अवार्ड समारोह में ले जाऊंगा और वह सारे सवालों का जवाब देगी।"

 

 

फिटनेस और दिनचर्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि IPL शुरू होने के बाद वह जिम नहीं जाते थे और बस रोइंग किया करते थे। उन्होंने कहा कि  "मेरे रूम में रोइंग मशीन थी और उठके नाश्ता आर्डर करने के बाद मैं रोइंग किया करता था।" बता दें कि धोनी ने IPL 2018 के 16 मैच में 40 की औसत से 455 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा। IPL के एक मैच के प्रेजेंटेशन समारोह में उन्होंने कहा था कि भगवान ने उनके बाजुओं में बहुत ताकत दी हैं।

Similar News