स्पेशल एडिशन कार: Honda City Sport भारत में स्पोर्टी लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 14.89 लाख रुपए

- इसे सिर्फ CVT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) के साथ पेश किया है
- Honda City Sport तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराई है
- बाकी रेंज से अलग करने के लिए स्पोर्ट बैज भी दिया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी होंडा (Honda) की मिड-साइज सेडान कार सिटी (City) भारत में काफी पॉपुलर है। वहीं अब कंपनी ने इस कार का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसे सिटी स्पोर्ट (Honda City Sport) के नाम से बाजार में उतारा गया है। नया एडिशन काफी सारे बदलाव के साथ आता है, इसका लुक पहले से काफी बोल्ड और स्पोर्टी नजर आता है। वहीं इंटीरियर भी काफी प्रीमियम दिया गया है।
इस कार को सिर्फ CVT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) के साथ पेश किया गया है। यह तीन कलर ऑप्शन रेडिएंट रेड मेटालिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और मेटोरॉइड ग्रे मेटालिक में उपलब्ध है। इसकी कीमत 14.89 लाख रुपए, एक्स-शोरूम रखी गई है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
Honda City Sport में क्या खास?
नई होंडा सिटी स्पोर्ट के एक्सटीरियर में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट ग्रिल देखने को मिलती है। इसमें ब्लैक ट्रंक लिप स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, स्पोर्ट बैजिंग और मल्टी-स्पोक ग्रे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें ब्लैक ORVMs मिलते हैं जो इसे काफी बोल्ड बनाते हैं। इस वेरिएंट को बाकी रेंज से अलग करने के लिए स्पोर्ट बैज भी दिया गया है।
बात करें इंटीरियर की तो यहां इमर्सिव ब्लैक केबिन दिया गया है। यहां ऑल-ब्लैक लेदरेट सीट्स दी गई हैं। यहां रेड स्टीच पैटर्न देखने को मिलेगा। इसके अलावा डैशबोर्ड व डोर ट्रिम्स पर रेड एक्सेंट, ब्लैक रूफ लाइनर और 7-कलर रिदमिक एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स कार में दिए गए हैं। बाकी फीचर लिस्ट और सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें होंडा सेंसिंग (ADAS) जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Honda City Sport पावरट्रेन
होंडा सिटी स्पोर्ट भारत में 1.5L i-VTEC का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि E20 फ्यूल के साथ भी काम करता है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT और पैडल शिफ्ट के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 18.4 किलोमीटर तक का माइलेज देगी।
Created On :   20 Jun 2025 5:10 PM IST