मोटरसाइकिल: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की बढ़ी कीमत, यहां जानें नए रेट

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की बढ़ी कीमत, यहां जानें नए रेट
  • इस बाइक पर 14,000 रुपए की शुरुआती बढ़त की गई है
  • जबकि इसके अन्य मॉडल पर 16000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं
  • इसके लिए अब 2.93 लाख रुपए की कीमत चुकाना होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रॉयल एनफील्ड ने अपनी दमदार मोटरसाइकिल हिमालयन 450 की कीमतों में इजाफा किया है। इसकी कीमत कई हजार रुपए तक बढ़ गई है। हाल ही में कंपनी ने इसकी नई कीमतों के बारे में जानकारी दी है। आपको बता दें कि, नई कीमतों को मोटोवर्स 2023 के दौरान रिवील किया गया था, यह कीमतें 31 दिसंबर 2023 तक ही मान्य थी। वहीं अब एक बार फिर से कंपनी ने नई प्राइस लिस्ट जारी की है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बाइक पर 14,000 रुपए से लेकर 16000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। यह पहली बार है जब इस बाइक पर इतनी बड़ी राशि बढ़ाई गई है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कीमत

रॉयल एनफील्ड के द्वारा काजा ब्राउन कलर स्कीम की कीमत में 16,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जबकि इसके स्टेट ब्लू और रेड हिमालयन की पर 15,000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। वहीं इसके हेनले ब्लैक और केमेट व्हाइट कलर की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। इस कलर पर अब 14,000 रुपए तक अधिक देने होंगे।

नई कीमतें आने के बाद काजा ब्राउन कलर में यह बाइक 2.85 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। वहीं स्टेट ब्लू और रेड हिमालयन की कीमत वृद्धि के बाद 2.89 लाख रुपए तक जा पहुंची है। इसी प्रकार रॉयल एनफील्ड की हेनले ब्लैक और केमेट व्हाइट की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इसके लिए अब 2.93 लाख रुपए की कीमत चुकाना होगी।

इंजन और पावर

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के पावर की बात करें तो इस बाइक में 452 सीसी का सिंगल सिलेंडर युनिट वाला इंजन दिया गया है। इस इंजन को कंपनी के द्वारा Sherpa 450 के नाम से पेश किया गया था। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 40 बीएचपी की शक्ति और 5,500 आरपीएम पर 40 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन गया है।

Created On :   2 Jan 2024 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story