बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी ने लिया बड़ा फैसला, इस सीट से लड़ेगी चुनाव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी ने लिया बड़ा फैसला, इस सीट से लड़ेगी चुनाव
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का चुनाव लड़ना फाइलन होगा गया है। वे छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी की तरह से चुनाव लड़ने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक फेरबदल जारी है। इसी बीच, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का चुनाव लड़ना फाइलन होगा गया है। वे छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी की तरह से चुनाव लड़ने जा रही है। इसकी जानकारी एबीपी के हवाले से मिली है।

चंदा देवी अभी मुंबई में है। वे आज गुरुवार को पटना जाएगी। इसके बाद आधिकारिक रुप से घोषणा की जाएगी। वहीं, खेसारी लाल यादव ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि वह चाहते है कि उनकी पत्नी यह चुनाव लड़ें। लेकिन वह मान नहीं रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं पिछले 4 दिनों से उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर वह मान जाती हैं तो हम नामांकन दाखिल करेंगे, नहीं तो मैं सिर्फ प्रचार करूंगा और भैया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।"

एनडीए से ये प्रत्याशी है उम्मीदवार

छपरा सीट पर बीजेपी का दबदबा कायम है। यहां से दो बार के डॉ. सीएन गुप्ता रहे हैं, मौजूदा समय में भी वहीं विधायक है। लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है और उनकी जगह छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर यादव, राजपुत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है।

सीएन गुप्ता ने पिछले विधानसभा चुनाव में 75,710 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं, आरजेडी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा था। यहां से पार्टी ने रणधीर कुमार सिंह को खड़ा किया था। उन्हें 68,939 मतदान मिले थे। यानी दोनों प्रत्याशियों के बीच ज्यादा वोटों का अंतर नहीं रहा था।

जबदस्त मुकाबला

इस बार छपरा विधानसभा सीट पर जबदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। आरजेडी की तरफ से चंदा यादव और बीजेपी की ओर से छोटी कुमारी चुनावी मैदान में होगी। यानी दोनों महिलाओं को बीच यह दंगल होने वाला है। बता दें कि छोटी कुमारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बनी थी।

Created On :   16 Oct 2025 1:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story