- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- पार्टी ने इतने उम्मीदवारों के नाम...
बिहार में बीजेपी की दूसरी लिस्ट: पार्टी ने इतने उम्मीदवारों के नाम किए शामिल, इस सीट से चुनाव लड़ेगी मैथिली ठाकुर

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दल मजबूती से मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कुल 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं। इस लिस्ट में कुछ दिनों से चर्चित मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल किया है। वह अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।
उम्मीदवारों की सूची
बीजेपी के इन नेताओं के कटे टिकट
भाजपा ने कुसुम देवी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। उनके अलावा बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिला है और उनकी जगह सियाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा की जगह रंजन कुमार को टिकट मिला है।
पहली सूची में इतने उम्मीदवार किए थे शामिल
बता दें कि इस सूची के पहले भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 71 उम्मीदवारों को जगह दी गई थी। दरअसल, पार्टी राज्य के इस चुनाव में कुल 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। एनडीए सीट शेयरिंग समझौते के तहत पार्टी के खाते में 101 सीटें आई हैं। तो वहीं, जेडीयू 101 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी के पाले में 29 सीटें आई हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6 सीटें और जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटें मिली है।
Created On :   15 Oct 2025 5:32 PM IST