- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- प्रशांत किशोर इस सीट से लड़ सकते है...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: प्रशांत किशोर इस सीट से लड़ सकते है चुनाव, तेजस्वी यादव को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में रह सकती है। खबर मिली है कि जन सुरजा संस्थापक प्रशांत किशोर इसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उनका सीधा मुकालबा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव से हो सकता है। यह वही सीट है, जो लंबे समय से आरजेडी के हाथ में रही है, जिसे लालू यादव का गढ़ माना जाता है।
प्रशांत किशोर ने दिए ये संकेत
जन सुराज संस्थापक ने कहा, "मैं राघोपुर जा रहा हूं। वहां के लोगों से मिलकर उनकी राय लूंगा। कल हमारी पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में राघोपुर और अन्य सीटों पर फैसला लिया जाएगा।" उन्होंने आगे तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे राघोपुर सीट से चुनाव लड़ते है तो उन्हें दो सीटों पर चुनाव लड़ना होगा। उनका कहना है, "तेजस्वी यादव का वही हश्र होगा जो राहुल गांधी को अमेठी में हुआ था।" बता दें कि किशोर ने उस और इशारा किया है, जब साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा।
इस वजह से राघोपुर सीट हो जाती है अहम
बिहार की राजनीति में राघोपुर सीट बहुत ही अहम मानी जाती है। यहीं से लालू प्रसाद यादव दो बार चुनाव जीते थे। उनके अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी तीन बार इसी सीट से विधायक बनी थीं। दोनों ही बार राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव भी साल 20215 और 2020 में यहीं से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। और उपमुख्यमंत्री तथा विपक्षी नेता के पद पर रह चुके हैं।
जन सुराज की उम्मीदवार सूची में जातिगत गठजोड़
जन सुराज पार्टी ने इस चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल है, इनमें कई नेता चर्चित भी है। इस सूची में पार्टी ने तमाम गठजोड़ करके अलग-अलग वर्गों से उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें 11 पिछड़े वर्ग, 17 अतिपिछड़े समुदाय, 9 अल्पसंख्यक वर्ग और बाकि बचे सामान्य समुदाय से आते हैं।
Created On :   11 Oct 2025 5:47 PM IST