- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- तेज प्रताप यादव ने इन पांच छोटे...
Bihar Assembly Elections 2025: तेज प्रताप यादव ने इन पांच छोटे राजनीतिक दलों से किया गठबंधन, 10 साल पुरानी पार्टी के X पर तीन फॉलोअर्स

- तेज प्रताप यादव ने सभी को चौंकाया
- इन पांच दलों के साथ मिलाया हाथ
- समाजवादी पार्टी से हो चल रही थी बात
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। इस बीच जेडीयू से निष्कासित लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप यादव ने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने राज्य के पांच छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर लिया है। इसके पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि वे समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करने वाले है। इसके लिए वे राज्य के समाजवादी पार्टी कार्यालय भी पहुंचे थे, जहां पर उनका भंव्य स्वागत किया गया था।
तेज प्रताप यादव ने इन दलों के साथ किया गठबंधन
प्रदेश में इस वक्त पांच छोटे राजनीतिक दल एक्टीव है, इसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) हैं। एक बैनर तले तेज प्रताप यादव ने एलान करते हुए कहा कि ये हमारा गठबंधन सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण परिवर्तन की भावना के साथ काम करेगा। दरअसल, वाजिब अधिकार पार्टी को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है। इसके अलावा प्रगतिशील जनता पार्टी और संयुक्त किसान विकास पार्टी एक-एक चुनाव लड़ चुकी है।
ये पार्टी हैं दस साल पुरानी
बता दें कि प्रगतिशील जनता पार्टी 10 साल पुरानी हैं। ये हमेशा से गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाते आ रही है। इस पार्टी के प्रमुख मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव है। उन्होंने साल 2020 के चनाव में तकिया चुनाव चिन्ह पर अपनी किस्तत आजमाई थी, लेकिन उन्हें 282 मतदात ही मिले थे। इस पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल @pjp4india पर महज तीन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर 41 फॉलोअर्स हैं।
Created On :   7 Aug 2025 4:57 AM IST