Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के भाव भी और बढ़े

सोने की कीमत में फिर आया उछाल, चांदी के भाव भी और बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का पर्व आने वाला है और इससे पहले ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिली है। दोनों ही धातुओं की कीमतों में लगातार तेजी के चलते ये नए आसमान पर जा पहुंची हैं। बीते कल के मुकाबले आज (08 अक्टूबर 2025, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 1,260 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,190 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,11,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,21,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,57,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   8 Oct 2025 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story