बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 201 अंकों की तेजी

Opening bell: Market open with gains, Sensex up 201 points
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 201 अंकों की तेजी
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 201 अंकों की तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 43.20 अंक की तेजी के साथ 17960.00 पर खुला
  • सेंसेक्स 201.32 अंकों की बढ़त के साथ 60268.94 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (08 नवंबर, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 201.32 अंकों की बढ़त के साथ 60268.94 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.20 अंक की तेजी के साथ 17960.00 के स्तर पर खुला।

तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत

बता दें कि, बीते कारोबारी सत्र (03 नवंबर, बुधवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 282.15 अंकों की बढ़त के साथ 60,311.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.20 अंकों की बढ़त के साथ 17973.15 के स्तर पर खुला था। 

जबकि गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 257.14 अंकों की गिरावट के साथ 59,772 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59.15 अंकों की गिरावट के साथ 17,829 पर बंद हुआ था।

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

इसके बाद गुरुवार, 04 नवंबर को दीवाली के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिवाली बालीप्रतिपदा के चलते बाजार बंद रहा। ये छुट्टियां संवत 2077 के खत्‍म होने के कारण रहीं। जानकारों की मानें तो घरेलू शेयर बाजारों का प्रदर्शन हिन्‍दू वर्ष सम्वत 2077 के दौरान शानदार रहा है।

Created On :   8 Nov 2021 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story