बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर खुला

Opening bell: Sensex jumps 300 points, Nifty also opened on the green mark
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर खुला
ओपनिंग बेल बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर खुला
हाईलाइट
  • निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 16
  • 928 पर खुला
  • सेंसेक्स 296 अंक की तेजी के साथ 56
  • 701 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (15 फरवरी, मंगलवार) रौनक लौटी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 296 अंक की तेजी के साथ 56,701 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 16,928 के स्तर पर खुला।   

पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानें आज के दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (14 फरवरी, शुक्रवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1148 अंक की भारी गिरावट के साथ 57,005 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी भी 328 अंक की गिरावट के साथ 1,7046 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 17,00 अंकों की भारी गिरावट के साथ 56,405.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 531 अंकों की गिरावट के साथ 16,843 अंकों पर बंद हुआ था।

Created On :   15 Feb 2022 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story