तीन महीने के निचले स्‍तर पर फिसला कच्‍चा तेल, जानिए क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर

Petrol diesel price on 21 august 2021
तीन महीने के निचले स्‍तर पर फिसला कच्‍चा तेल, जानिए क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर
Petrol-Diesel Price तीन महीने के निचले स्‍तर पर फिसला कच्‍चा तेल, जानिए क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी फेरबदल नहीं किया
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इस सप्‍ताह अब तक क्रूड ऑयल के रेट में 7 फीसदी तक की गिरावट के साथ भाव करीब तीने महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। हालांकि इसका कोई खास लाभ देश की आमजनता को नहीं मिला। सरकारी तेल कंपनियों ने राहत के नाम पर एक माह से भी अधिक तक पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के दाम को स्थिर रखा, जो कि (21 अगस्त, शनिवार) भी जारी है। हालांकि बीच में डीजल की कीमतों में मामूली कटौती की गई। 

बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने डीजल के रेट में लगातार तीन दिनों तक 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। यानी कि कुल 60 पैसे तक की गिरावट डीजल में दर्ज की गई। फिलहाल आज पेट्रोल और डीजल दोनों के लिए पुरानी कीमत चुकाना होगी, यानी कि इनके दाम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। आइए जानते हैं दाम... 

LG ने स्मार्ट बिल्डिंग सॉल्यूशंस के लिए हुंडई एलीवेटर के साथ की साझेदारी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.08 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.84 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 92.32 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.84 रुपए और भोपाल में 98.07 रुपए चुकाना होंगे। 

फूड प्राइज के दामों में आई गिरावट से जुलाई में 5.59% पर पहुंची महंगाई दर 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   21 Aug 2021 3:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story