Shahnagar News: बी.पी. मेमोरियल स्कूल में बाल-बालिका दीपोत्सव महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रम की बौछार

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शाहनगर मुख्यालय के बी.पी. मेमोरियल स्कूल में 5 नवंबर की रात्रि बाल-बालिका दीपोत्सव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चलने वाले इस दीपोत्सव कार्यक्रम में एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डी.पी. तिवारी एवं श्रीमती मालती ताम्रकार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपावली से जुड़ी बाल-बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य, गीत, नाटक, फैंसी ड्रेस और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय प्रांगण जगमगा उठा। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और दर्शक भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम में बच्चों ने दीपावली के संदेश, स्वच्छता, संस्कार और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं। आयोजन में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया और सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं।
Created On :  
