Amravati News: चोरों ने सोना बेचकर खरीदा ट्रैक्टर , शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 9.20 लाख का माल जब्त

चोरों ने सोना बेचकर खरीदा ट्रैक्टर , शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 9.20 लाख का माल जब्त
चांदुर रेलवे में मकान से चोरी करनेवाले 2 गिरफ्तार, 3 फरार

Amravati News ग्रामीण अपराध शाखा ने बंद घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार है। उल्लेखनीय है कि दो आरोपियों ने चोरी का सोना बेचकर ट्रैक्टर खरीदा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर सहित कुल 9 लाख 20 हजार का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम सागर रतन पवार (45, चांदुर रेलवे) और रोहन चंदन पवार (21, तरोड़ा) है। फरार आरोपियों के नाम ऋषी चंदन पवार (20), रूतेश मनीचरण भोसले, दुर्नेसिंग पवार (तीनों निवासी तरोड़ा) है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अशोक गोमाजी पवार (42, बागापुर, चांदुर रेलवे) के घर के अलमारी से 5.15 लाख और सोने के गहनों के सहित कुल 7.76 लाख का माल चुराया था। इस मामले में चांदुर रेलवे पुलिस थाने में अपराध दर्ज होने के बाद ग्रामीण अपराध शाखा ने गुप्त और तकनिकी जांच शुरू की। जिसके बाद यह चोरी सागर पवार के गिराेह ने करने का स्पष्ट हुआ।

अपराध शाखा की टीम ने बुधवार, 22 अप्रैल को सागर और रोहन पवार को गिरफ्तार किया। लेकिन अन्य तीन आरोपी टीम पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे। आरोपियों ने 7 लाख 50 हजार ट्रैक्टर खरीदा और कुछ रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर, 1.20 लाख रुपये नगद, 50 हजार की दोपहिया सहित कुल 9 लाख 20 हजार का माल जब्त किया।

Created On :   23 April 2026 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story