Anuppur News: जनजातीय विश्वविद्यालय गल्र्स हॉस्टल में छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने के बाद मचाया हंगामा

जनजातीय विश्वविद्यालय गल्र्स हॉस्टल में छात्राओं ने भोजन में कीड़ा मिलने के बाद मचाया हंगामा
  • जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
  • कहा-गुणवत्ताहीन भोजन परोसना रोज की बात
  • छात्राओं ने वीडियो वायरल कर गर्ल्स हास्टल कैंटीन में अव्यस्थाओं को उजागर किया

Anuppur News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) स्थित गल्र्स हॉस्टल में बुधवार देर शाम भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों व हास्टल व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्राओं ने वीडियो वायरल कर गल्र्स हास्टल कैंटीन में अव्यस्थाओं को उजागर किया। इसमें टेबल में घूमते काकरोच से लेकर जगह-जगह गंदगी की तस्वीरें दिखाकर परेशानी बताई। छात्राओं ने कहा कि गुणवत्ताहीन भोजन परोसना प्रभारियों की आदत बन गई है।

यहां खाने में कई बार कीड़े मिल चुके हैं। विरोध करने पर एक-दो दिन भोजन की गुणवत्ता ठीक रहती है और इसके बाद फिर से भर्राशाही प्रारंभ हो जाती है।

भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच गुरूवार देर शाम बैठक रखी गई है। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि आगे कैंटीन को कैसे चलाया जाए।

विजय दीक्षित, जनसंपर्क अधिकारी आईजीएनटीयू अमरकंटक

Created On :  

Tags

Next Story