पड़ताल शुरु: कही युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तो कहीं दो गुटों में जमकर हुआ हंगामा

कही युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, तो कहीं दो गुटों में जमकर हुआ हंगामा
  • युवक का संदिग्ध शव मिला
  • परिजन ने थाने में हंगामा किया
  • दो गुट आपस में भिड़े

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के अंबाजोगाई शहर में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुई थाने में जमकर हंगामा किया।जानकारी के अनुसार ईश्वर अरूण जोगदंड उम्र 30 साल परली वेस का रहने वाला था। जो रात भर घर नहीं आ। जिसके बाद परिजन ने उसकी तलाश की। इसी दौरान वो मृत अवस्था में मिला। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने भेज दिया है।

इसी बीच परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सभी थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। मामले की जांच अंबाजोगाई पुलिस कर रही है। मौत किस वजह से हुई, इसके पीछे असल कारण क्या है, इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजन का कहना है कि किसी रंजिश कारण युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

परली वैद्यनाथ में दो गुटो में पत्थरबाजी, 30 के खिलाफ मामला दर्ज

इसके अलावा जिले में दिन ब दिन अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। जिले के परली वैद्यनाथ में मकर संक्रांति पर्व पर व्यापारियों के दो गुटों में जगह को लेकर विवाद हो गया। दोनो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में वाहनों में तोड़फोड़ हुई। खरीददारी करने आए लोगों को भी चोट लगी।

हंगामा बढ़ता देख कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद कर दी और तुरंत परली वैद्यनाथ पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो गुटों के लोगो को शांत करने की कोशिश की। भीड़ देखते हुए पुलिस अधिक्षक नंदकुमार ठाकुर, अंबाजोगाई अपर पुलिस अधीक्षक तिडके, अंबाजोगाई डीवाईएसपी चोरमले सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

दोनो गुटो के लोगो को शांत कराया गया। दोनो गुटो के कुल 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने परली वैद्यनाथ शहर के विभिन्न इलाके में रुट मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की आपील की है।

Created On :   16 Jan 2024 12:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story