- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- खेत - जमीन विवाद में महिला की...
Beed News: खेत - जमीन विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप से हुई घायल

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- बीड में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
Beed News. ज़िले में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में केज तहसील के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख और महादेव मुंडे की हत्या के मामलों ने ज़िले को झकझोर दिया था। इन घटनाओं की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब खेत-जमीन विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला नेकनूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंजनवती गाँव का है। जानकारी के अनुसार, गाँव के चार लोगों ने ज़मीन विवाद के चलते अश्विनी येडे नाम की महिला पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठियों और डंडों से महिला की जमकर पिटाई की और उसका पैर तोड़ने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल अश्विनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इन आरोपियों ने महिलाओं पर हमला किया हो। तीन महीने पहले भी उन्होंने तीन महिलाओं के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो तब भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस नई घटना का वीडियो 8 अक्टूबर को वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। नेकनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Created On :   8 Oct 2025 7:52 PM IST