- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- पैदल जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात...
Beed News: पैदल जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में हालत गंभीर

- युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी
- युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
- युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है
Beed News. अंबाजोगाई तहसील के आकोला गांव में एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब 18 वर्षीय युवक सड़क से पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में 19 मई की रात अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ऋतिक मेघराज आगले को अज्ञात वाहन चालक मौके पर टक्कर मार वहां से भागने में सफल रहा। इस दर्दनाक हादसे में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हुआ तो कुछ लोगों ने तुरंत ऋतिक को अंबाजोगाई के स्वराती अस्पताल दाखिल कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर इस मामले में ऋतिक आगले की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   20 May 2025 7:48 PM IST