- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- ज्ञानेश्वरी का गंभीर आरोप - धनंजय...
Beed News: ज्ञानेश्वरी का गंभीर आरोप - धनंजय मुंडे के बंगले से फोन आया और पुलिस ने रोकी हत्या की जांच

- 18 महीने पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई
- धनंजय मुंडे के बंगले से फोन आया
- पुलिस ने रोकी थी हत्या की जांच
Beed News. परली के महादेव मुंडे की 18 महीने पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसमें न्याय की गुहार लगा रही उनकी पत्नी का बड़ा आरोप है। पत्नी ज्ञानेश्वरी का दावा है कि धनंजय मुंडे के बंगले से फोन आने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल रोक दी। महादेव मुंडे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञानेश्वरी मुंडे बुधवार को आक्रामक हो गई थी। उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, साथ ही बच्चों सहित परिवार के और सदस्य जब आत्मदाह की कोशिश कर रहे थे, तो मुस्तैदी से पुलिस ने उनके हाथों से पेट्रोल की बॉटलें छीन ली थी।
एहतियातन पुलिस ने परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। फिलहाल पीड़ित ज्ञानेश्वरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 17 जुलाई यानी गुरुवार को ज्ञानेश्वरी मुंडे ने अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए वाल्मीक कराड का नाम लिया और धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए। ज्ञानेश्वरी मुंडे ने यह गंभीर आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या के कुछ दिन बाद जब पुलिस जांच कर रही थी। तभी वाल्मीक कराड ने धनंजय मुंडे के बंगले से फोन किया और जांच रोकने के लिए कहा था। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अधीक्षक सकारात्मक हैं और कहते हैं कि वह न्याय देंगे, लेकिन कोई निश्चित समय नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को फिर अल्टीमेटम भी दिया, कहा कि मैंने उन्हें एक महीने का समय और दिया है। एक माह में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, तो जान दे देंगी।
Created On :   17 July 2025 6:00 PM IST