Beed News: गहरी नींद में सो रहे दंपति पर हमला कर लाखों के जेवर पार, अज्ञात हमलावरों की तलाश

गहरी नींद में सो रहे दंपति पर हमला कर लाखों के जेवर पार, अज्ञात हमलावरों की तलाश
  • दंपति पर जानलेवा हमला
  • लाखों के जेवर पार
  • अज्ञात हमलावरों की करतूत

Beed News. तड़के जब परिवार नींद में था, तब बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरी करने घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों के पास धारदार हथियार था। चोरों ने महिला का मुंह दबाया और उसके पती के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के दौरान चोर नगद और आभूषण लूटकर मौके से भागने में सफल रहे। मामला शिरूर कासार तहसील के मानूर के पास तुपेवस्तीपर का है।

जानकारी के अनुसार भगवान तुपे सोमवार को रात भोजन कर गहरी नींद में सो रहे थे। मंगलवार को तड़के 3 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने तुपे के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जिसकी आवाज से भगवान तुपे और उनकी पत्नी नींद से जागे। तभी चोरों ने भगवान तुपे की पत्नी का मुंह दबाया और धारदार हथियार से भगवान तुपे के सिर पर हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गया। घर से नगदी 10 हजार, महिला के गले से आभूषण और आलमारी से दो तोला आभूषण समेत कीमती सामान लेकर भागने में सफल रहे।

भगवान तुपे के सिर पर गंभीर चोट आने से अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पड़ताल शुरु है।

Created On :   17 Jun 2025 8:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story