- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- कार ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक...
Beed News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में घायल हुए शख्स की अस्पताल में मौत

- गिलेगांव -मांडेखल रेड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी
- हादसे में घायल हुए शख्स की अस्पताल में मौत
Beed News. परली वैद्यनाथ तहसील की गिलेगांव -मांडेखल रेड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चकनाचूर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार शख्स जिसकी उम्र 54 साल बताई जा रही है, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में गुरुवार रात अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार माणिकराव भानुदास कडभाने भिलेगांव तहसील के रहने वाले थे, जो बाइक नंबर एम एच 44 डब्ल्यू 3750 से जा रहे थे कि उन्हें तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके पर भागने में सफल हो गया। कुछ लोगों ने तुरंत माणिकराव को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन के हवाले किया गया। इस मामले में गुरुवार रात रामेश्वर श्रीपती कडभाने की शिकायत पर परली वैद्यनाथ ग्रामीण पुलिस थाने में अज्ञात स्कार्पियो के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   9 May 2025 6:55 PM IST