Beed News: माजलगांव नगर निगम का मुख्य अधिकारी 12 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

माजलगांव नगर निगम का मुख्य अधिकारी 12 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
  • छत्रपति संभाजी नगर एसीबी दस्ते के कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • मुख्य अधिकारी 12 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Beed News. जिले के माजलगांव में नगर निगम के मुख्य अधिकारी चंद्रकांत चव्हाण को 12 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। 10 जुलाई को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए छत्रपति संभाजी नगर के एसीबी दस्ते ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम के मुख्याधिकारी चंद्रकांत चव्हाण पर पहले से नागरिक नाराज थे। गुरुवार को शिकायत कर्ता से बिल पास करने के लिए रुपए की मांग की थी। शिकायत कर्ता ने एसीबी दस्ते को शिकायत की, जिस पर छत्रपति संभाजी नगर के एसीबी दस्ते ने माजलगांव में पहुंचकर जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी दस्ते ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   10 July 2025 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story