Beed News: लुटेरों की करतूत - वाहन रुकवाया और चाकू की नोंक पर 65 हजार रूपए का माल लूटा

लुटेरों की करतूत - वाहन रुकवाया और चाकू की नोंक पर 65 हजार रूपए का माल लूटा
  • अहिल्यानगर -परली महामार्ग पर लुटेरों की करतूत
  • तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज
  • 65 हजार रूपए का माल लूटा

Beed News. पाटोदा तहसील के सौताड़ा घाट इलाके में वाहन रुकवाकर चाकू की नोंक पर 65 हजार रूपए की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सोने की अंगूठी, दो मोबाइल समेत 65 हजार का माल लूट लिया। इसके बाद वो मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में 17 जून की रात पाटोदा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार अशोक व्यंकटी फड उम्र 23 साल, निवासी भोजनवाड़ी तहसील जब अहिल्यानगर से परली की ओर अपने वाहन (नंबर एम एच 14 एच के 5964) से जा रहे थे, तभी सातौडा घाट इलाके में अशोक फड के वाहन के सामने बाइक लगाकर वाहन रोक लिया। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने चाकू का डर दिखाया, हाथ से सोने की अंगूठी निकलवाई, दो मोबाइल समेत 65 हजार रूपए का माल लूटकर मौके से भागने निकले। इस मामले में अशोक फड की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ पाटोदा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक भाबड कर रहे है।

Created On :   18 Jun 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story