- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- शादी के लिए करते थे दूल्हे की तलाश,...
Beed News: शादी के लिए करते थे दूल्हे की तलाश, फिर लगाते लाखों का चूना, लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह धराया

- 28 वर्षीय युवक से 3 लाख रुपए लेकर शादी करने का मामला
- पूछताछ करने पर लुटेरी दुल्हन समेत गिरोह का पर्दाफाश
Beed News. वडवणी तहसील के उपली में 28 वर्षीय युवक से 3 लाख रुपए लेकर शादी करने का मामला सामने आया है। लुटेरी दुल्हन समेत पूरा गिरोह भागने की फिराक में था, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वडवणी तहसील के उपली गांव का युवक गणेश बंडु घाडगे उम्र 28 साल कुछ माह पहले गन्ना काटने कर्नाटक गया था, तभी उसकी मुलाकात परभणी में रहने वाली यमुनाबाई शिंदे नामक महिला से हुई। उसने युवक को लड़की देखने के लिए सेलू बुलाया। वैभवी शेटे नाम की लड़की दिखाई। लड़की देखने के बाद यमुनाबाई ने उमेश राठौड़, चंदा उमेश राठौड़, रंजीत उत्तम से भी मिलवाया। चंदा ने बताया कि वैभवी राठौड़ की भांजी है। तब उमेश राठौड़ ने शादी के लिए 3 लाख रुपए मांगे थे। युवक राजी हो गया। इसके बाद दुल्हन समेत सभी उपली आए। उमेश और चंदा राठौड़ को 2 लाख 50 हजार रुपए और यमुनाबाई शिंदे को 50 हजार रुपए दिए गए। उन्होंने वैभवी शेटे को शादी के लिए युवक को सौंप दिया।
शादी समारोह धुनकवाड़ में आयोजित किया गया। 3 जून को सत्यनारायण पूजा के दिन मनीषा नन्नावरे नामक महिला वडवणी पुलिस थाने आई। उसने कहा कि वैभवी को गणेश घाडगे समेत परिवार ने घर में बंधक बनाया है। इसके बाद वडवणी के सहायक पुलिस निरक्षक वर्षा व्हगाडे ने मौके पर पहुंचकर दुल्हन वैभवी समेत गिरोह को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर लुटेरी दुल्हन समेत गिरोह का पर्दाफाश हुआ। लुटेरी दुल्हन ने पुलिस को कहा शादी के लिए 3 लाख रुपए लिए थे। उनकी एक कार है, जिसका नंबर (एम एच 17 ए ई 2889 ) है, कार को जब्त कर लिया गया। दुल्हन वैभवी शेटे, उसकी दोस्त मनीषा ननावरे, रणजित अहिरे अहिल्यानगर के रहने वाले हैं। यमुनाबाई शिंदे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
शादी के लिए युवक की तलाश
जब वडवनी पुलिस ने सभी से पूछताछ की, तो पता चला कि वैभवी शेटे, उमेश राठौड़, चंदा उमेश राठौड़, रंजीत उत्तम आहेर, यमुनाबाई शिंदे, मनीषनन्नावारे का गिरोह सक्रिय है और वे शादी के लिए युवकों की तलाश करते हैं, फिर उन्हें ठगते हैं। यह भी पता चला कि वैभवी शेटे ने अलग-अलग नामों से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए थे। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Created On :   5 Jun 2025 7:00 PM IST