- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- निलंबित पुलिस निरीक्षक ने कर ली...
Beed News: निलंबित पुलिस निरीक्षक ने कर ली आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले शव

- शव अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजन के हवाले किया
- निलंबित पुलिस निरीक्षक ने कर ली आत्महत्या
Beed News. जिले के अंबाजोगाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने अचानक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने अपने किराए के मकान में 1 अगस्त को रात के 8 बजे आगे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ।2 अगस्त को मंगलवार के दिन शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनो के हवाले किया।सभी के उपस्थित में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम सुनील नागरगोजे है। वह पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, वह पिछले चार महीनों से ड्यूटी पर नहीं थे। अप्रैल 2025 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। तब से नागरगोजे अवसाद में थे। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि उनका पैतृक गांव परली तहसील में नागदरा है, लेकिन वह कई सालों से अपने परिवार के साथ अंबाजोगाई में रह रहे थे। नागरगोजे ने परभणी, लातूर और बीड जिलों में सेवा की थी। परभणी में एक पुलिस अधीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में उनकी जांच चल रही थी। उन पर बीड में स्थानांतरित होने के बाद एक कर्मचारी को धमकाने का भी आरोप था। इन कारणों से उन्हें अप्रैल 2025 में सेवा से निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। घटना के समय नागरगोजे अंबाजोगाई स्थित किराए के मकान में अकेले थे। उनकी पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए पुणे गई हुई थीं। उनकी आत्महत्या का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
Created On :   2 Sept 2025 7:22 PM IST