- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में...
Beed News: परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा श्रावण मास का पहला सोमवार

- श्रावण मास का पहला सोमवार, दर्शन का होगा लाभ
- राज्यभर से श्रद्धालु इस दिन दर्शन और पूजन के लिए आते हैं
- पहले सोमवार को देखते हुए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई
Beed News. श्रावण मास का पहला सोमवार, परली वैजनाथ (वैद्यनाथ) ज्योतिर्लिंग मंदिर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पावन अवसर भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। राज्यभर से श्रद्धालु इस दिन दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो जाती हैं। शिवभक्त गंगाजल, बेलपत्र, दूध, पुष्प और धतूरा लेकर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ते हैं। “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठाता है। 28 जुलाई से श्रावण मास का पहिला सोमवार होने जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त तैनात किया है। ट्रस्ट के कर्मचारियों ने भी आयोजन के लिए कमर कस ली है।
मंदिर प्रशासन द्वारा श्रावण मास के पहले सोमवार को देखते हुए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं, मार्गदर्शन, और आपातकालीन सेवाएं भी तैनात की गई। महिला, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस दिन विशेष महाआरती, रुद्राभिषेक, और अन्नदान का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्त भाग ले रहे हैं। स्थानीय पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की जाएगी।
वैद्यनाथ मंदिर में तीन नंदी दिखाई देंगे। सुबह वृषभ, दोपहर चंड, रात के समय चैव नामक नंदियों के दर्शन होंगे। ज्योतिर्लिंग तिर्थक्षेत्र में विभिन्न मंदिर हैं। संत गुरुलिंग स्वामी, संत वक्रेश्वर बुवा, संत तुलशीराम महाराज, साध्वी बकुला बाई, संत सोपान काका जैसे स्थल हैं। इसे संत भूमि भी कहते हैं। श्रावण सोमवार का यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होगा है। ज्योतिर्लिंग के दर्शन से भक्तों ने मोक्ष, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है।
Created On :   27 July 2025 6:23 PM IST