आस्था: शिरूर कासार की श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रोत्सव की तैयारी पूरी

शिरूर कासार की श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रोत्सव की तैयारी पूरी
  • भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाली माता के दरबार में लगता है श्रद्धालुओं का तांता
  • शारदीय नवरात्रि पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

डिजिटल डेस्क, बीड । जिले के शिरुर -कासार में सभी की आराध्य व कुलदेवी श्री कालिका माता मंदिर में ट्रस्ट समिति की ओर से शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीड जिले के शिरूर कासार में श्री कालिका माता मंदिर सिंदफना नदी तट किनारे लगभग 700 से 800 साल पुरातन है। शारदीय नवरात्रि पर्व पर बीड जिले सहित दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।15 अक्टूबर को भक्तों की उपस्थिति में श्री कालिका माता मंदिर में घट स्थापना होगी। शारदीय नवरात्रि पर्व के दरमियान 15 अक्टूबर से 24 अंक्टूबर तक 10 वीं विट्‌ठ भाव कथा का आयोजन किया गया है। होम हवन अनुष्ठान 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक महिलाओं का डांडिया का कार्यक्रम होगा।एच.बी.पी.महंत वेंदाताचार्य विवेकानंद महाराज शास्त्री सिध्देश्वर संस्थान शिरूर कासार का कीर्तन होगा।

श्री कालिका माता मनोकामना करती है पूरी

श्रद्धालु पूरे मन से नवरात्रि में माता की सेवा और पूजा करते हैं। भक्तों के सिर पर श्री कालिका माता का आशीर्वाद बना रहता है। शिरूर शहर के नागरिक जो काम के लिए विदेश गए हैं और स्थायी रूप से मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नवरात्रि के अवसर पर सभी भक्त जो नौकरी और काम के लिए बीड, अहमदनगर, जालना, कई जिलों में बस गए हैं। वे कालिका माता के दर्शन करने आते हैं। शिरूर कासार शहर और पंचक्रोशी के नागरिक नवरात्रि के अवसर पर पैर में चप्पल नही पहनते हैं। नवरात्रि के दिन, समर्पित भक्त देवताओं की सेवा कर उपवास करते हैं।

विट्‌ठल भाव कथा का आयोजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न देवताओं की कथा के बाद महाराष्ट्र के आराध्य देव श्री क्षेत्र पंढरपुर के भगवान विट्‌ठल की भाव कथा का आयोजन किया गया है जिसका लाभ सभी पंचक्रोशी भक्तों से लेने का आह्वान कालिका माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहिदास पाटील गाडेकर ने किया है।

Created On :   13 Oct 2023 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story