Bhandara News: अतिक्रमण पर वन विभाग ने चलवाया बुलडोजर, 1.02 हेक्टे. भूमि को करवाया खाली

अतिक्रमण पर वन विभाग ने चलवाया बुलडोजर, 1.02 हेक्टे. भूमि को करवाया खाली
लाखनी वनक्षेत्र में कुछ लोगों ने वनभूमि पर कर रखा था अवैध कब्जा

Bhandara News भंडारा वन विभाग के साकोली उपविभाग अंतर्गत लाखनी वनक्षेत्र में वनभूमि पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 1.02 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। कार्रवाई के तहत मौजा भुगांव-मेंढा स्थित गुट क्रमांक 343 के नए आरक्षित वन क्षेत्र में किशोर चंद्रशेखर चौबे, हरिदास लहानू दोनोडे एवं भारत विठोबा ठाकरे द्वारा किए गए 0.47 हेक्टेयर अतिक्रमण, मौजा सोनपुरी स्थित संरक्षित वन गट क्रमांक 70 में ऋषि रामटेके एवं प्रदीप पलसपानी द्वारा किए गए 0.40 हेक्टेयर तथा मौजा पोहरा स्थित झाड़ीदार वन क्षेत्र गट क्रमांक 534/2 में मुकेश डोलीराम मते द्वारा किए गए 0.15 हेक्टेयर अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाकार संबंधित वनभूमि को पुनः वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया।यह कार्रवाई उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

मेंढा, सोनपुरी और पोहरा में की गई कार्रवाई : यह कार्रवाई उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार, लाखनी वनक्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वनभूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत वन अपराध दर्ज किए गए। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण सहायक वन संरक्षक (रोजगार गारंटी, संरक्षण एवं अतिक्रमण निर्मूलन), साकोली के समक्ष अतिक्रमण निष्कासन आदेश के लिए प्रस्तुत किए गए।

प्राधिकृत अधिकारी के आदेश के बाद वन विभाग ने नियोजित तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सभी स्थानों से अवैध कब्जे हटाकर वनभूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्र पुनः वन विभाग के नियंत्रण में आ गए। यह अभियान उपवन संरक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक (रोजगार गारंटी, संरक्षण एवं अतिक्रमण निर्मूलन), साकोली के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र अधिकारी एन. ए. धनविजय एवं उनके अधीनस्थ वनकर्मियों ने पूरा किया।

Created On :   17 July 2026 12:21 PM IST

Tags

Next Story