- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- अवैध बीज बिक्री का भंडाफोड़, पांच...
Bhandara News: अवैध बीज बिक्री का भंडाफोड़, पांच नामजद, बीज जब्त

Bhandara News क्षेत्र में अवैध तरीके से कृषि बीज की बिक्री करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पवनी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों में कृष्णा बायो ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, कलवन, नाशिक के करण रवींद्र पाटील (50), गौरी एंजी सोल्यूशन, ओढा, नाशिक के संचालक, नागपुर निवासी राजेश येलने, मांगली (चौ.) निवासी कृष्णा बारई (45), दिलीप मारुति जनबंधु सहित शामिल है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने "जीवन माइक्रोज एनपीके' के 50-50 किलो वजन वाले 20 बैग तथा "यूनिक बायो डीएपी' के 50-50 किलो वजन वाले 30 बैग जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 71 हजार 950 रुपये बताया गया है। उक्त आरोपी मांगली (चौ.) से पौना खुर्द मार्ग पर किसानों को अवैध रूप से कृषि बीज बेच रहे थे।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास किसानों को सीधे कृषि बीज बेचने का वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बीज की बिक्री कर रहे थे। पवनी पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   11 July 2026 4:38 PM IST















