- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा के आयुध कॉलोनियों में दूषित...
Bhandara News: भंडारा के आयुध कॉलोनियों में दूषित जलापूर्ति से कर्मियों का स्वास्थ्य खतरे में

Bhandara News निर्माणी, जवाहरनगर की कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से करीब 10 हजार लोगों को दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र: भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग 10 नवजात की मौत, CM ठाकरे ने दिए जांच के आदेश
नागरिकों ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। निर्माणी कॉलोनियों के लिए कोरंभी से पानी फिल्टर कर हिल टॉप स्थित टंकी में संग्रहित किया जाता है, जहां से निर्माणी और कॉलोनियों में आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नलों में लगातार मटमैला और दूषित पानी आ रहा है।
जानकारी लेने पर पता चला कि पानी शुद्ध करने की प्रणाली पिछले कुछ दिनों से बंद है।निर्माणी और कॉलोनियों में शुद्ध जलापूर्ति की जिम्मेदारी कार्य समिति की है, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिए जाने से कर्मचारियों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जल्द से जल्द शुद्ध जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
Created On :   11 July 2026 5:08 PM IST














