- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा में संदिग्ध स्थिति में मिला...
Bhandara News: भंडारा में संदिग्ध स्थिति में मिला तेंदुए के शावक का शव

Bhandara News तहसील के जेवनाला परिसर में एक निजी खेत में तेंदुए के शावक का शव मिला। घटना रविवार 12 जुलाई को गुट नंबर 343 में घटना सामने आयी। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया, किंतु शव को लेकर कुछ संदिग्ध कारणों से वनविभाग फॉरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
तेंदुए का शावक मृतावस्था में मिलने के पश्चात घटनास्थल पर वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेश शर्मा, सहायक वन संरक्षक सचिन नीलख, पशु चिकित्सक डॉ. विठ्ठल हटवार समेत वन विभाग के कर्मचारी और टीम उपस्थित रही। सोमवार, 13 जुलाई को पुरकाबोडी में शावक का पोस्टमार्टम किया गया, किंतु प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु का ठोस कारण सामने नहीं आए। इसके बाद नमूनों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वन विभाग के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। बाद में नियमों के अनुसार शावक का अंतिम संस्कार किया गया।
मादा तेंदुए की मौजूदगी से बढ़ी चिंता : इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग को आशंका है कि, शावक की मां (मादा तेंदुआ) आसपास ही मौजूद है। फिलहाल खेतों में काम का सीजन होने के कारण किसानों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही विभाग द्वारा मादा तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Created On :   14 July 2026 1:25 PM IST















