- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- खरीफ मौसम के लिए भंडारा में किसानों...
Bhandara News: खरीफ मौसम के लिए भंडारा में किसानों के दरवाजे पर पहुंचेंगे वैज्ञानिक

- कृषि संकल्प अभियान कल से प्रारंभ
- दी जाएगी आधुनिक तकनीकी की जानकारी
Bhandara News खरीफ मौसम के पृष्ठ भूमि पर किसानों को आधुनिक तकनीकी, योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए ‘कृषि संकल्प’ विशेष अभियान भंडारा जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र, भंडारा (साकोली), आत्मा भंडारा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 29 मई से 12 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों के द्वार तक पहुंचाना है। इसलिए कृषि विज्ञान केंद्र के दो विशेष टीमों व्दारा भंडारा जिले के साकोली, लाखनी, लाखांदुर, तुमसर, मोहाडी, पवनी और भंडारा इन सातों तहसीलों के कुल 90 गांवों में रथ यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक स्थान पर खरीफ मौसम के पूर्व तैयारियों के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा।
प्रत्यक्ष प्रात्याक्षिका के माध्यम से नई प्रौद्योगिकियों से परिचित कराया जाएगा। इस उपक्रम में राज्य के कृषि विश्व विद्यालयों के विशेषज्ञ, आत्मा एवं कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, निजी कंपनियां तथा उन्नतशिल किसान और किसान उत्पादक कंपनियां सक्रिय रूप से भाग लेगी। किसानों से इस अभियान में बड़ी संख्या से शामील होने का आह्वान कृषि विज्ञान केंद्र, भंडारा (साकोली) ने किया है।
बेमौसम बारिश से आठ दिन में 977 हेक्टेयर की फसल तबाह : जिले में 19 से 25 मई तक हुए बेमौसम बारिश से हजारों हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है। सात तहसीलों के किसानों ने 71 हजार 921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान और सब्जियों की ग्रीष्मकालीन फसलें लगाई थीं। इनमें से 309 हेक्टेयर की फसलों का 33 प्रतिशत से कम नुकसान हुआ, जबकि 669 हेक्टेयर फसलों का 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ। इस तरह से कुल 977 हेक्टेयर की फसलों के नुकसान के आंकड़े सामने आए है। प्राथमिक सर्वेक्षण जारी है। यह आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं।
बता दें कि, जिले में 19 मई से लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बारिश के चलते मोहाड़ी तहसील में ही सर्वाधिक एक हजार 606 किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। वहीं, तुमसर तहसील के 120, भंडारा तहसील में 339 किसानों तथा लाखनी तहसील के साथ किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। मोहाड़ी तहसील में 929 हेक्टेयर क्षेत्र का 33 प्रतिशत से अधिक फसलों का नुकसान हुआ। जिले के कुल 97 गांवों में ग्रीष्मकालीन फसलें ली गई थीं। फसल कटाई के समय ही बेमौसम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब किसानों और अलग-अलग संगठनों ने शासन से नुकसान भरपाई की मांग की है।
Created On :   28 May 2025 7:00 PM IST