Bhandara News: मानसून आने तक हो सकती है बेमौसम बारिश , उमस से रहेगी परेशानी

मानसून आने तक हो सकती है बेमौसम बारिश , उमस से रहेगी परेशानी
  • फिर एक बार चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा
  • 10 जून तक मानसून के आगमन की संभावना

‌Bhandara News जिले में लगभग एक सप्ताह से बदरीला मौसम है। बीच- बीच में बेमौसम बारिश हो रही है। यह सिलसिला आगे एक सप्ताह ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। लेकिन बादलों के हटते ही फिर एक बार चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। बेमौसम बारिश के साथ साथ बीच बीच में गर्मी का भी अहसास बना रहेगा। यह अनुमान मौसम विभाग द्वारा व्यक्त किया जा रहा है। जिले में 10 जून तक मानसून का आगमन हो सकता है।

इस वर्ष गर्मी के दिनों में भी मानसून के मौसम की तरह बारिश होती रही। लेकिन बारिश होकर भी दिन और रात के समय में गर्मी होती रही। लेकिन बारिश शुरू होने पर यह समस्या नहीं होती है। बेमौसम बारिश का दौर लगभग 5 जून तक बने रहने की संभावना है। कभी बादल, तेज हवा तो कभी बारिश होगी। बादलों के चलते धुप से सिधा संपर्क कम होगा। लेकिन बादल हटते ही कुछ दिन गर्मी के रहेंगे। लेकिन मानसून की बारिश 10 जून तक होने की उम्मीद मौसम विभाग ने व्यक्त की है। ऐसे में इसका अनुकुल प्रभाव किसानों व आम नागरिकों को होगा। अभी जिले में मानसून पूर्व काम किए जा रहे है। स्थानीय स्वराज्य संस्था सड़कें, नालियों की मरम्मत करने में लगी है। मानसून समय पर आया तो प्रशासन के पास मानसून पूर्व तैयारी के लिए कम समय बचा रहेगा। हालाकि इससे नागरिकों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिलेगी।

बेमौसम बारिश और गर्मी होती रहेगी : मानसून अभी जिले के निचले हिस्से में पहुचा है। कोल्हापुर, कोकण में बारिश हो रही है। लेकिन मानसून की बारिश जिले में 10 जून के बाद ही होगी। तब तक जिले में बिच बिच में बेमौसम बारिश और गर्मी होती रहेगी। -अभिषेक नामदास, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, भंडारा



Created On :   27 May 2025 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story