Bhandara News: पुजारी को बंदूक दिखाने वाला आरोपी राकांपा का पदाधिकारी नहीं

पुजारी को बंदूक दिखाने वाला आरोपी राकांपा का पदाधिकारी नहीं
विधायक राजू कारेमोरे ने दिया स्पष्टीकरण

Bhandara News आष्टी में शनिवार मध्यरात काे पुजारी पर बंदूक निकालने के प्रकरण ने नया मोड़ लिया है। घटना में शिशुपाल गौपाले की शिकायत पर अजय गहाने पर बंदूक निकालकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। गोबरवाही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधायक राजू कारेमोरे ने तुमसर में पत्र परिषद लेकर आरोपी अजय गहाने यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी नहीं होने की बात स्पष्ट की है।

कारेमोरे ने इस प्रकरण में पुलिस व आरोपी में मिलीभगत होने का आरोप भी लगाया। कारेमोरे ने कहा कि प्रकरण में शामिल लोग तीन वर्षों पहले हमारे पार्टी में थे। जिसके बाद उन्होने शराद पवार गुट में प्रवेश लिया। जिसके बादद शिवसेना (शिंदे) गुट में शामिल हुए। वसूली और बटवारे को लेकर बंदूक निकाली गई।

विधायक कारेमोरे ने कहा गोबरवाही पुलिस के अधिकारियों को इसके पहले इन लोगों पर कार्रवाई करने की सूचना दी थी। पत्र परिषद में राकांपा अजित गुट के तहसील अध्यक्ष देवचंद ठाकरे उपस्थित थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं शिवसेना (शिंदे गुटे) के नेता ठाकचंद मुंगूसमारे ने इस घटना से संबध नहीं होने की बात कही।

Created On :   4 Nov 2025 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story