MP News: प्रदेश की 32 कृषि उपज मंडियों को बनाया जायेगा आदर्श

प्रदेश की 32 कृषि उपज मंडियों को बनाया जायेगा आदर्श

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड 29 जिलों में स्थित 32 कृषि उपज मंडियों को आदर्श मंडी के रुप में विकसित करेगा। इन चयनित मंडियों में सुविधायुक्त विपणन कार्य से संबंधित विकास कार्य होंगे जिनमें चेकपनोस्ट, सीसी रोड, जल व्यवस्था, कव्हर्ड शेड, केंटीन, कियोस्क, नाली, मुख्य प्रवेश द्वार, ओवर हेड टैंक, पब्लिक टॉयलेट, पार्किंग शेड, कृषक विश्राम गृह आदि के निर्माण कार्य होंगे।

इन निर्माण कार्यों के लिये तकनीकी स्वीकृति इत्यादि की कार्यवाही के लिये विस्तृत प्रस्ताव इन मंडी समितियों के सचिवों से मांगे गये हैं। बजट मंडी बोर्ड की निधि से दिया जायेगा।

ये बनेंगी आदर्श मंडियां

इंदौर जिले की महू, धार जिले की बदनावर, झाबुआ जिले की पेटलावद, खरगौन जिले की बलवाड़ी, बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर, खण्डवा जिले की खण्डवा फल सब्जी मंडी, नवीन मंडी खण्डवा एवं उप मंडी छैगांवमाखन, उज्जैन जिले की उज्जैन, आगर मालवा की नलखेड़ा, देवास जिले की खातेगांव, मंदसौर जिले की पिपलिया, सीहोर जिले की आष्टा, राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़, नर्मदापुरम जिले की सेमरी हरचंद, हरदा जिले की सिराली, बैतूल जिले की भैंसदेही, बालाघाट जिले की बालाघाट, शिवपुरी जिले की पिपरसमा, ग्वालियर जिले की दीनारपुर लश्कर, दतिया जिले की अतिरिक्त फल-सब्जी मंडी, मुरैना जिले की मुरैना, श्योपुर जिले की श्योपुर, सागर जिले की खुरई, टीकमगढ़ जिले की टीकमगढ़, छतरपुर जिले की नौगांव, पन्ना जिले की सिमरिया, रीवा जिले की रीवा एवं चाकघाट, सतना जिले की सतना, मैहर जिले की मैहर तथा उमरिया जिले की उमरिया कृषि उपज मंडी।

Created On :   5 July 2026 1:43 AM IST

Tags

Next Story