MP News: वार्षिक ऋण योजना जारी, मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा स्तरीय क्रेडिट प्लान लागू करें

वार्षिक ऋण योजना जारी, मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा स्तरीय क्रेडिट प्लान लागू करें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और वित्त विभाग के अिधकारियों की भोपाल में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, आयुक्त संस्थागत वित्त सोनिया मीना, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक सुजाता लाल, उप महाप्रबंधक नाबार्ड विजेंद्र सिंह, उप महाप्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पवन कुमार अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक निशंका रॉय सहित अन्य बैंक के अधिकारियों शामिल रहे।

अनुराग जैन ने अिधकारियों से कहा कि वे जिलों से जिला स्तरीय क्रेडिट प्लान लेकर हर हाल में लागू करें। क्रेडिट प्लान के अनुसार कुल वार्षिक ऋण योजना रुपए 5,00,856 करोड़ निर्धारित की गई है, जो पिछले साल के लक्ष्य 4,19,110 करोड़ रुपए का 119.50 प्रतिशत है। कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा गया और फार्म क्रेडिट के लिए 1,28,866 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया।

फसल ऋण का लक्ष्य रुपए 88,638 करोड़ रूपये रखा गया है। कुल कृषि क्षेत्र के लिए 1,65,117 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है जो पिछले साल के लक्ष्य से 113.07 व उपलब्धि का 121.85 प्रतिशत है। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 1,62,967 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

Created On :   5 July 2026 1:53 AM IST

Tags

Next Story