- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- जनगणना की डिजिटल पध्दति की जांच के...
MP News: जनगणना की डिजिटल पध्दति की जांच के लिए 6 से होगा प्री-टेस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण के पूर्व डिजिटल पध्दति की जांच हेतु चयनित क्षेत्रों में प्री-टेस्ट (पूर्व परीक्षण) आयोजित होगा। इसके लिये राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। दरअसल, भारत सरकार का रजिस्ट्रार जनरल सेंसस 6 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) का प्री-टेस्ट (पूर्व-परीक्षण) कर रहा है।
इसमें स्व-गणना (खुद जानकारी भरना) का विकल्प 1 से 5 जुलाई तक है, और 19-20 जुलाई तक पुनरीक्षण होगा। प्री-टेस्ट का मुख्य उद्देश्य मुख्य जनगणना से पहले सिस्टम और डिजिटल टूल्स को जांचना है। प्री-टेस्ट में सरकारी कर्मचारी चयनित क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेटा इक_ा करेंगे जबकि 19 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक जानकारी का मिलान और सुधार होगा। ज्ञातव्य है कि आने वाली जनगणना भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
इसमें मोबाइल ऐप और डिजिटल मैप का प्रयोग किया जाएगा। इस चरण में लोगों के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय विवरण दर्ज किए जाएंगे। इसमें जाति की गिनती भी शामिल है। प्री-टेस्ट जैसे छोटे परीक्षण सरकार को बड़ी प्रक्रिया में आने वाली गलतियों को समय पर सुधारने में मदद करते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया आसान और सटीक बनती है।
Created On :   5 July 2026 1:37 AM IST












