- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- किसानों को अच्छी नस्ल की गाय देने...
MP News: किसानों को अच्छी नस्ल की गाय देने के लिए निजी संस्थाओं से ले मदद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कृषक कल्याण वर्ष के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता, नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, उमाकांत उमराव को निर्देश दिए कि किसानों के लिए कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियान्वयन मिशन मोड पर करें।
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से मैदानी स्तर तक कार्यक्रम करें। दुग्ध उत्पादन किसानों के लिए उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराई जाए। इसमें निजी संस्थाओं का सहयोग भी लें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को कम पानी और कम समय में पकने वाली फसलों के बारे में बताया जाए। फसल चक्र में परिवर्तन और प्राकृतिक व जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए वातावरण बनाना आवश्यक है।
खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय पर्व और त्यौहारों तथा फसल चक्र के अनुसार किसानों से संवाद स्थापित किया जाए। सहकारी समितियों की प्रक्रियाओं का डिजिटलाइजेशन जल्दी करें।
ऑनलाईन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल और किसानों के लिए ई-पासबुक सुविधा इसी महीने चालू होगी। सहकारिता सम्मेलन का आयोजन भी होगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कार्यकर्ताओं तथा पशुपालकों को पुरस्कृत और सम्मानित करने के लिए उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे और सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल होंगे।
इंदौर में सब्जी महोत्सव और एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम
खरगौन में किसान सम्मेलन और कपास एवं मिर्च महोत्सव की योजना है। अन्तर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर जबलपुर में किया जाएगा। जबलपुर में ही कुक्कुट पालकों और उद्यमियों का सम्मेलन भी होगा। बुरहानपुर में केला महोत्सव, उज्जैन में हाईटेक नर्सरी और संरक्षित खेती पर कार्यशाला, सागर और रतलाम में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का राज्य स्तरीय सम्मेलन, नीमच में उद्यानिकी में आधुनिक तकनीक पर कार्यशाला, इंदौर में सब्जी महोत्सव तथा एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम और भोपाल पराली प्रबंधन पर कार्यशाला के साथ ही नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन भी प्रस्तावित है।
Created On :   5 July 2026 2:00 AM IST












