MP News: चित्रकूट में बनेगा 100 बेडेड अस्पताल, पर्यटन स्थल के नजरिए से इसे अपग्रेड करना जरूरी

चित्रकूट में बनेगा 100 बेडेड अस्पताल, पर्यटन स्थल के नजरिए से इसे अपग्रेड करना जरूरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कैबिनेट ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों काे अपग्रेड कर 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों काे अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी।

इनमें 1600 नियमित और 71 संविदा के नए पदों के सृजन और कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग माध्यम से काम पर रखने की स्वीकृति दी। इस पर सालाना 122.83 करोड़ रुपए के व्यय को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी। जिन 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में अपग्रेड किया जाना है, उनमें चित्रकूट का अस्पताल भी शामिल है। पर्यटन स्थल की दृष्ठी से इसे अपग्रेड कर 100 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Created On :   21 July 2026 12:33 AM IST

Tags

Next Story