'हर घर तिरंगा अभियान': कल भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

कल भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
मध्य प्रदेश की राजधानी में कल विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव टी.टी. नगर स्टेडियम से करेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में कल विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव टी.टी. नगर स्टेडियम से करेंगे। इससे पहले स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसके मुख्य अतिथि सीएम मोहन यादव होंगे, जहां पर वे लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी। यह विशाल तिरंगा यात्रा 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत होगी, जिसका उद्धेश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है।

सीएम यादव रविवार (9 अगस्त) को सुबह 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद इस भव्य यात्रा को हरी झड़ी दिखाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग ले। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देगी। जिला प्रशासन ने भोपाल के सभी नागरिकों से राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को गरिमामय और सफल बनाने की अपील की है।

Created On :   8 Aug 2026 11:11 PM IST

Tags

Next Story