MP News: आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा और जांच के बाद होगी शिकायत पर कार्रवाई

आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा और जांच के बाद होगी शिकायत पर कार्रवाई
मप्र पटवारी संघ ने शुक्रवार को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। संघ के मुताबिक मांगों को लेकर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के साथ चर्चा हुई। उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद संघ की राज्य स्तरीय बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पटवारी संघ ने शुक्रवार को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। संघ के मुताबिक मांगों को लेकर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के साथ चर्चा हुई। उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद संघ की राज्य स्तरीय बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वर्ष 2026 में होने वाली विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा की प्रक्रिया तय कर दी है। इसके साथ ही पटवारियों के स्थानांतरण से जुड़े लंबित मामलों का भी निराकरण किया जाएगा। शासन ने अन्य मांगों पर भी तय समय-सीमा में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। प्रमुख सचिव राजस्व ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर संबंधित विभागों से समन्वय कर पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों का लंबित भुगतान कराने के लिए कहा है।

पटवारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा , लंबित भुगतान और शिकायतों पर प्रारंभिक जांच के बाद ही कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। पटवारियों के खिलाफ शिकायतों को लेकर राजस्व विभाग ने प्रक्रिया स्पष्ट की है। शिकायत मिलने पर पहले प्रारंभिक जांच होगी। जांच में सही पाए जाने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना तथ्यों की पुष्टि के कार्रवाई नहीं की जाएगी। जांच के बाद ही मामले में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Created On :   8 Aug 2026 11:07 PM IST

Tags

Next Story