- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- नरसिंहपुर में मासूम के साथ दुष्कर्म...
Bhopal News: नरसिंहपुर में मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा - 'सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर कहा कि यह हृदय विदारक है।
यह भी पढ़े -आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, विभागीय नायब तहसीलदार परीक्षा और जांच के बाद होगी शिकायत पर कार्रवाई
सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह घटना पूरे मप्र को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं और भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। क्या बेटियों की सुरक्षा सिर्फ सरकारी दावों और विज्ञापनों तक सीमित रह गई है?
उन्होंने आगे कहा, हमारी मांग है कि इस जघन्य अपराध के दोषी को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कठोरतम सजा दिलाई जाए, पीड़ित परिवार को न्याय, समुचित आर्थिक सहायता और हर संभव सहयोग दिया जाए। साथ ही महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी तय कर प्रभावी कदम उठाए जाएं। सिंघार ने कहा बेटियों की सुरक्षा खोखले भाषणों और दावों से नहीं, सख्त कानून-व्यवस्था, त्वरित न्याय और जवाबदेह शासन से सुनिश्चित होती है।
Created On :   8 Aug 2026 11:14 PM IST












