- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मप्र में सामान्य से 20 प्रतिशत कम...
MP News: मप्र में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश, दो सिस्टम एक्टिव होने से अगस्त के पहले 3 सप्ताह में अच्छी वर्ष के आसार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में अब तक 1 जून से 7 अगस्त तक सामान्य से औसतन 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अब तक सामान्य बारिश 533.6 मिमी की जगह 426 मिमी हुई है। पूर्वी मप्र की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। यहां सामान्य से औसत 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी मप्र में औसत 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सुखे जैसे हालात है। सामान्य बारिश 584.9 मिमी की जगह 499 मिमी बारिश हुई है। कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कम बारिश के चलते बोवनी प्रभावित हुई है। पूर्वी मप्र में आगे आने वाले पांच दिनों तक कुछ संभागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। सागर, रीवा और ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी बारिश का दौर चलने की संभावना है। यहां 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।
वहीं जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आइसोलेटेड या स्कैटर्ड (कुछ जगहों पर ) बारिश होगी। बीते 24 घंटे में दतिया में भारी बारिश हुई। यहां 83 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं निवाणी में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले पांच दिनों में दोनो पश्चिम और पूर्वी मप्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक इस सीजन में प्रदेश भर में 94 प्रतिशत से कम बारिश होगी। पिछले हफ्ते हुई बारिश ने अपना कोटा पूरा किया है लेकिन ओवर ऑल बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। आगे भी इसकी संभावनाएं कम हैं कि आगे आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से यह कोटा पूरा हो पाएगा। खंडवा के अलावा किसी जिले में बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े -ग्वालियर में जुड़वा बहनों ने दिखाई साहस, मोबाइल स्नैचर का पीछा कर दबोचा, पुलिस ने किया सम्मानित
अगस्त के तीन सप्ताह होगी अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगस्त के तीन सप्ताह प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर चलने वाला है। चौथे सप्ताह में बारिश कम होगी। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दो साइक्लोनिक सिस्टम इस समय एक्टिव हैं। एक साइक्लोन सिस्टम दक्षिणी उत्तर प्रदेश में 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। वहीं दूसरा सिस्टम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। दो सिस्टम सक्रिय होने की वजह से मप्र में बारिश के आसार हैं। हालांकि कुछ जिलों में हैवी रेन फॉल होने की संभावना है तो कुछ जिलों में कम या सामान्य बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा। वहीं निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।
रीवा में सबसे कम हुई बारिश
मप्र के पूर्वी क्षेत्र में कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी क्षेत्र के 14 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से 20 प्रतिशत (20 प्रतिशत से ज्यादा) कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बुरे हालात रीवा के हैं जहां 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यानी सामान्य की अब तक आधी बारिश भी नहीं हुई है। इसके साथ ही जबलपुर, मैहर, मंडला, कटनी, सागर, टीकमगढ़,पन्ना और नरसिंहपुर में भी (30 प्रतिशत से ज्यादा) कम बारिश हुई है।
यह भी पढ़े -MP में अब हर शुक्रवार अफसरों की होगी ‘फील्ड क्लास’, गांव-शहर पहुंचकर सुनेंगे जनता की बात, जानिए मोहन सरकार का जन-विश्वास अभियान क्या है
कहां कितनी बारिश हुई
पूर्वी मप्र - बारिश हुई - सामान्य बारिश - प्रतिशत
अनूपपुर - 545.4 - 574.2 - 5%
बालाघाट - 640.3 - 720.5 -11%
छतरपुर - 376 - 501.4 -25%
छिंदवाड़ा - 491.4 - 589.8 -17%
दमोह - 470.1 - 625.5 -25%
डिंडोरी - 530.8 - 686.2 -23%
जबलपुर - 415.7 - 619.7 -33%
कटनी - 371.6 - 531.9 -30%
मैहर - 277.4 - 532 -48%
मंडला - 469.1 - 687.5 -32%
मऊगंज - 471.4 - 522.6 -10%
नरसिंहपुर - 370.8 - 568.7 -35%
निवाणी - 368 - 398.5 -8%
पांढुर्रा - 371.1 - 463.6 -20%
पन्ना - 402.4 - 591.9 -32%
रीवा - 225.2 - 538.3 -58%
सागर - 356.1 - 614.8 -37%
सतना - 450.9 - 515.2 -12%
सिवनी - 542.6 - 603.7 -10%
शहडोल - 508 - 542.6 -6%
सीधी - 452.4 - 562.4 -20%
सिंगरौली - 432.7 - 469.5 -8%
टीकमगढ़ - 332.5 - 525.8 -37%
उमरिया - 500 - 562.9 -11%
कुल 449 - 584.9 -23%
Created On :   8 Aug 2026 8:46 PM IST












